नई दिल्ली. कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लौटी खरीदारी के चलते घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई हैं. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछल गया हैं. वहीं, निफ्टी में 120 अंक की तेजी बनी हुई हैं. आज के कारोबार में चौतरफा खरीदारी हो रही है. निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.81 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.41 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1.04 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.99 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.58 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी दिख रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 31,280 के आसपास कारोबार कर रहा है.
अब क्या करें निवेशक-
दुनिया के बड़े ब्रोकरेज हाउसेज की ओर से जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोनेट एलएनजी और ऑयल इंडिया के शेयर में खरीदारी की जा सकती हैं. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में Petronet LNG के शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी हैं. साथ ही, शेयर पर 341 रुपये का लक्ष्य तय किया हैं. वहीं, CLSA ने ऑयल इंडिया के शेयर के लक्ष्य को 225 रुपये से घटाकर 195 रुपये कर दिया हैं.
