रायपुर : अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल

रायपुर, 11 फरवरी 2020

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी के प्रभार में फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन सामान्य प्रशासन विभाग से आज जारी आदेशानुसार श्री हिमशिखर गुप्ता को पंजीयक सहकारी संस्थाये पदस्थ किया गया है तथा उन्हें संचालक प्रशासन अकादमी के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को उनके वर्तमान प्रभार संचालक तकनीकी शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ कौशल विकास अभिकरण के साथ संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य शासन द्वारा श्री विवेक आचार्य (भारतीय वन सेवा) संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण की सेवाये तत्काल प्रभाव से वन विभाग को लौटाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *