दिल्ली की जनता ने भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया…पूनिया

रायपुर  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी  पी एल पूनिया के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के संगठन का विस्तार और निगम मंडल में होने वाली प्रस्तावित नियुक्तियां अब जल्द ही कर दी जाएंगी।  पूनिया प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए रायपुर पहुंचे हैं। निगम मंडलों में संभावित नियुक्तियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने उक्त बात कही।  पूनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विदेश से लौटने कर बाद सभी लोग आपस मे मिल बैठकर चर्चा करके निगम मंडलों में नियुक्तियों के लिए नामो की सूची को अंतिम रूप प्रदान करेंगे। उन्होंने साफ साफ कहा कि प्रदेश के निगम मंडलों में जल्द नई नियुक्तियां की जाएंगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे से वापसी के बाद इस सिलसिले में बैठक हो सकती है । दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलने के पीछे पुनिया का तर्क है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *