देश के गद्दारों…’ जैसे बयानों से हुआ नुकसान ..अमित शाह

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार को स्वीकार कर लिया है। एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा कि वे दिल्ली चुनावों में हम अपनी हार को स्वीकार करते हैं।

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार को स्वीकार कर लिया है। एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा कि वे दिल्ली चुनावों में हम अपनी हार को स्वीकार करते हैं।  अमित शाह ने यह भी माना कि प्रचार के दौरान आक्रामक बयानों से उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, ‘देश के गद्दारों को… जैसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए थे। इस तरह के बयानों से पार्टी को नुकसान हुआ है।’

नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘जो भी कोई सीएए पर चर्चा करना चाहता है, मैं उन्हें मुझसे चर्चा करने के लिए तीन दिन का समय देता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *