चिटफंड के मामले में बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

3 लाख निवेशकों के 450करोड़ की धोखाधड़ी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बलौदाबाजार | चिटफंड के मामले में बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 लाख निवेशकों के 450करोड़ की धोखाधड़ी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पिछले कुछ सालों में छ.ग. में चिटफंड कंपनियों का नकेल कसने के लिए कई चिटफंड कंपनियों पर मामला दर्ज किया गया है । बलौदाबाजार के अलग अलग थानों में भी कई चिटफंड कंपनियों पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जनता की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जिले की पुलिस कप्तान श्रीमती नीतू कमल द्वारा दिए गये है । कुछ दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू कमल द्वारा सभी थाना प्रभारियों की मिटींग लेकर चिटफंड मामलों में धीमी जांच को लेकर फटकार लगाई गई तथा आरोपीयों की गिरफ्तारी कर कंपनी की संपत्ती को कुर्की करवाने व मामलों को यथा शीघ्र न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जनता का पैसा वापस दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी ‍किए गए । जिसके परिपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली द्वारा निर्मल इंफ्राहोम कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टरोके विरूद्ध वर्ष 2017 में दर्ज अपराध क्रमांक 161/17धारा 420, 34 भादवि, छ.ग. निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं छ.ग. परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 3, 4, 5 में कार्यवाही करते हुए कंपनी के डायरेक्टर क्रमशः प्रबल प्रताप। पिता बदन सिंह यादव, हरीश शर्मा, पिता अशोक शर्मा, अभिषेक पिता आनंद चौहान निरंजन सक्सेना पिता अशोक सक्सेना लखन सोनी, पिता जगदीश प्रसाद सोनी आशीष चौहान, पिता आनंद सिंह चौहान सभी साकिनान, मध्य प्रदेश को दिनाक 12/02/2020 को भुवनेश्वर ओड़िसा से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार सिटी कोतवाली लाया गया जहां आरोपीयों से गहन पुछताछ पर पता चला कि जनता के पैसा दुगुना करने का लालच देकर Nicl चिटफंड कंपनी द्वारा पूरे भारत से 3 लाख निवेशकों से लगभग 400 करोड़ ब.बाजार क्षेत्र से लगभग 5 करोड़ छत्तीसगढ़ से लगभग 60 का निवेश कराया गया तथा निवेश किए गए पैसों से छ.ग. के अलग अलग जगहों पर जमीन खरीदी गयी है । कंपनी द्वारा जनता के पैसों से खरीदी गयी जमीनों की कुर्की कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है तथा कंपनी के खातों को सील करा दिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू कमल के दिशा निर्देश पर अन्य चिटफंड कंपनियों पर दर्ज अपराधों की जांच में तेजी लाकर डायरेक्टरों को भी शीघ्र गिरफ्त में लेकर जनता को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *