रायपुर. पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी

 रायपुर. पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. युवा मोर्चा ने राजधानी के जयस्तंभ चौक पर मोमबत्ती जलाकर जवानों की शहादत को याद किया. श्रद्धांजलि सभा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी शामिल हुए. बता दें कि युवा मोर्चा ने 14 फरवरी को शहादत दिवस के रूप में मनाया.

जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि आज ही के दिन पिछले साल 14 फरवरी को पुलवामा में हमारे वीर जवानों की बस को ठोकर मारकर उन्हें बम से उड़ाया गया था. इसीलिए हम आज श्रद्धांजलि सुमन कर उन्हें याद कर रहे है. जयस्तंभ चौक शहीदों की निशानी है इसीलिए यहां श्रद्धांजलि सभा रखा गया है. श्रद्धांजलि सभा में सभी कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिवार वालों की भगवान से रक्षा करने की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *