हरीश कवासी, निर्विरोध ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर इस तरह व्यक्त किया जनता का आभार

सुकमा । मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश कवासी सादगी में अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते दिख रहे हैं। चुनाव जीत के बाद उन्हें ऑटो में देख हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल…सुकमा ज़िला पंचायत में कांग्रेस को बहुमत मिला और दूसरी बार हरीश कवासी निर्विरोध ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। जीत के बाद आम लोगों की तरह हरीश जनता का आभार जताने निकले। हरीश कवासी ने ऑटो से लिफ़्ट लेकर जनता का आभार प्रकट किया।

वहीं मंत्री लखमा ने भी बेटे सहित सभी नवनिर्वाचितों को ठाट बाट दूर रह जनता की सेवा करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *