स्कूल वैन में अचानक लगी भीषण आग….4 स्कूली बच्चे की जिंदा जलकर मौत

स्कूल के बाद घर छोड़ने जा रही थी वैन

पंजाब के संगरूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। स्कूल वैन में आग लगने की वजह से चार छोटे-छोटे स्कूली बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गयी।बच्‍चों को ले जा रहे एक प्राइवेट स्कूल के वैन में आग लग गई। इससे वैन में सवार चार बच्‍चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। तीन बच्‍चे गंभीर रूप से झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार, लोंगोवाल में चल रहे एक निजी स्‍कूल में काफी संख्‍या में बच्‍चे पढ़ते हैं। बच्‍चों को स्‍कूल वैन में स्‍कूल लाया और घर छोड़ा जाता है। रोज की तरह शनिवार सुबह बच्‍चे स्‍कूल की वैन में गए और छुट्टी के बाद उनको वैन से घर छोड़ा जा रहा था। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई.

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और उन्होंने बच्चों को स्कूल वैन से बाहर निकालना शुरू कर दिया. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया.
इस घटना में कई बच्चे झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, तब तक लोग बच्चों को बाहर निकाल चुके थे. बताया जा रहा है कि वैन में 12 बच्चे सवार थे. मृतकों की उम्र चार से पांच साल के बीच थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *