ओवरब्रिज पर एक्सीडेंट में युवती की मौत

रायपुर । खमतराई ओवरब्रिज पर एक एक्सीडेंट के दौरान एक युवती की मौत हो गई। युवती का नाम रूबी शर्मा था जो गोल बाजार चिकनी मंदिर के पास एक साड़ी सेंटर में काम करती थी।

हर दिन की तरह रूबी अपनी सहेली गीता के साथ दुकान बंद होने के बाद खमतराई अपने घर वापस जा रही थी। लेकिन खमतराई की तरफ से आने वाली एक इंडिका विस्टा कार से उनकी टक्कर हो गई जिसमें रूबी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गीता को मेकाहारा में इलाज के लिए भेजा गया है।

इसी दुर्घटना में कार चालक पैशन मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारी जिसमें संतोषी नगर के रहने वाले दो पिता पुत्र भी घायल हो गए। इनके कोहनी और चेहरे पर चोट लगी। देर रात इलाज के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि प्राथमिक रूप सेकार चालक नशे में लग रहे हैं, इनका मेडिकल करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *