50 विशेष अतिथियों को दिया गया आमंत्रण
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे।
आप का ये समारोह कई मायनों में खास होगा। पूरी दिल्ली के सामान्य लोगों को बुलाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे।
50 विशेष अतिथियों में डॉक्टर, शिक्षक, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर जैसे लोग शामिल हैं।
