सरकार ने की पूर्ण प्रतिबंध की तैयारी…हुक्काबार के बाद अब जर्दा गुटखा की बारी

रायपुर। प्रदेश में हुक्काबार को पूर्णत बंद करने के फैसले के बाद अब प्रदेश सरकार गुटखा पर भी शख्त होने वाली है।

जर्दायुक्त गुटखा पर प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहे जर्दा युक्त गुटखा को जड़ से ख़त्म करने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कड़ा रूख अपनाने की बात कही है।

उनका मानना है की लगातार प्रदेश में जिस तरह से हुक्काबार से युवा पीढ़ी जिनमें युवतिया भी शामिल है वो नशे के गिरफ्त में आ रहे थे, जिसको देखते हुए हुक्काबार को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया।

उसी तरह अब गुटखा पर भी पूर्ण तरह से नकेल कसी जाएगी। साहू ने प्रदेश में कहा नशा और सट्टा को फोकस किया जा रहा है जिसपर कड़ाई से रोक लगाने का काम सरकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *