रायपुर, 17 फरवरी 2020
राज्य शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की बेलौदी जलाशय तथा नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्यो को कराने छह करोड़ 6 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस कार्य को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जलाशय योजना के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में कुल 368 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार हो जायेगा।
