रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

रायपुर 17 फरवरी, 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली की 19 फरवरी को 35 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें दी विनम्र श्रद्धांजलि दी है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उर्दू के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष हाजी हसन अली सम्मान दिया जाता है ।
श्री हाजी हसन अली का जन्म 2 अक्टूबर 1913 को रायपुर मंे हुआ था। श्री अली ने उर्दू से हिन्दी और हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लखना सीखने के लिए किताब लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *