रायपुर : शिवरीनारायण मेले में लगेगी छायाचित्र प्रदर्शनी : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की मिलेगी जानकारी

रायपुर, 17 फरवरी 2020 

प्रदेश के चांपा-जांजगीर जिले में महानदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल  शिवरीनारायण में माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा मेले में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु 18 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के साथ ही योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस फोटो प्रदर्शनी में किसानों की ऋण माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, आवासीय पट्टों का वितरण, लोकसेवा गारंटी योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पुनर्वास केन्द्र, जनदर्शन सहित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *