जल्द आ रहा है ‘गिल्टी’ का ट्रेलर…करण जौहर एक बार फिर ला रहे है कियारा आडवाणी को नए अंदाज में,

नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और करण जौहर की जोड़ी एक साथ वापसी कर रही है। इसके साथ ही ‘लस्ट स्टोरीज़’ के बाद अब करण जौहर, कियारा को लेकर नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फ़िल्म ‘गिल्टी’ ले कर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। वहीं, इसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ हो सकता है । वहीं इस बात की जानकारी ख़ुद फ़िल्ममेकर करण जौहर ने दी है। वहीं उन्होंने ट्वीट कर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें कियारा काफी शानदार लुक में नज़र आ रही हैं। ऐसे में करण ने बताया है कि इसका ट्रेलर कल यानी मंगलवार को रिलीज़ होगा। इसके अलावा , उनके ट्वीट से लगता है कि यह एक मिस्ट्री फ़िल्म है।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इससे पहले करण जौहर इस फ़िल्म के बारे में घोषणा कर चुके हैं। साल 2019 में करण जौहर ने डिजिटल वर्ल्ड के लिए एक नया प्रोडक्शन हाउस धर्मेटिक बनाया। इसके बाद जून 2019 में ही इस फ़िल्म की घोषणा कर दी गई थी। इससे पहले ही इस साल 2020 के शुरुआत में करण जौहर ने ‘घोस्ट स्टोरीज़’ बनाई थी। इसके अलावा उसके बाद उन्होंने एक नई एंथोलॉजी फ़िल्म की घोषणा की, जिसे अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी अगली फ़िल्म है ‘गिल्टी’ है। इस फ़िल्म को रुचि नरैना ने डायरेक्ट किया है। रुचि इससे पहले ‘हनुमान दा’ दमदार’ और ‘कल’ को डायरेक्ट कर चुकी हैं।

इसके अलावा, उन्होंने बतौर लेखक भी कई बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया है। रुचि को साल 2003 में आई फ़िल्म ‘हजारों ख़्वाहिशें ऐसी’ के लिए बेस्ट स्टोरी का फ़िल्मफेयर भी मिल चुका है।  वहीं, यदि कियारा की बात की जाए , तो वह  ‘लस्ट स्टोरीज़’ के बाद शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह में स्क्रीन शेयर किया।इसके साथ ही  कबीर सिंह के बाद से वह काफी चर्चा में हैं। इसके साथ ही साल 2019 के आखिरी में उनकी फ़िल्म ‘गुड न्यूज़’ रिलीज़ हुई। इसके अलावा वह अपकमिंग फ़िल्म्स ‘लक्ष्मी बम’ ‘इंदू की जवानी’, ‘शेरशाह’ और ‘भूल भुलैया 2’ में नज़र आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *