चांदी के झूमर और दान पेटी ले उड़े चोर…प्रसिद्ध मां घटारानी मंदिर में चोरी

राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दैवीय धाम मां घटारानी मंदिर में फिर से चोरी हुई है। अज्ञात बदमाशों ने रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने चांदी के झूमर और दान पेटी में रखे लगभग 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाग स्क्वायड की सहायता से चोरों का सुराग लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

घटारानी मंदिर परिसर में चोरी की यह तीसरी घटना है। पिछले दो महीनों के भीतर ही यह तीसरी चोरी हुई है। इसके पहले मंदिर परिसर में स्थित दो अलग-अलग दुकानों से चोर हजारों रुपए नगद और सामान की चोरी कर चुके हैं। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

दरअसल मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा महीनों से खराब है। जिसका फायदा चोर उठा रहा है। आलम यह है कि चोर आसानी से घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं अभी तक एक भी चोरी का पता पुलिस नहीं लगा पा रही है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *