धमतरी. दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता केजरीवाल मॉडल (Kejriwal Model) की तारीफ कर रहे हो, लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस (Congress) सरकार के मंत्री इससे बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं. सूबे के आबकारी मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने सीधे तौर पर कह दिया है कि हमको केजरीवाल मॉडल की कोई जरूरत नहीं है. दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लखमा ने कहा कि केजरीवाल की राजनीति छत्तीसगढ़ में या दिल्ली के बाहर चलेगी भी नहीं. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा ने ये तमाम बातें धमतरी प्रवास के दौरान कही हैं.
केजरीवाल पर उठाए सवाल?
दरअसल, पंचायत चुनाव में जीते कांग्रेसी उम्मीदवारों ने जिले के का सोमवार को शानदार स्वागत किया. चुनाव में जीत हार की बातों के बीच जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली में भले ही कांग्रेस लगातार दूसरी बार जीरो पर बिना खाता खोले आउट हो गई, लेकिन पार्टी के बड़े नेता फिर भी खुश हैं और भाजपा को हराने के लिए केजरीवाल मॉडल की तारीफ कर रहे है, तो क्या भविष्य में छत्तीसगढ़ में भी केजरीवाल मॉडल का कोई हिस्सा अपनाया जाएगा?? इस पर मंत्री कवासी लखमा ने साफ कहा दिया कि केजरीवाल को जीत की बधाई लेकिन उनकी राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल न ही देश में दिल्ली के बाहर कहीं वो कामयाब होंगे. अगर भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर हराना है तो छत्तीसगढ़ का भूपेश मॉडल अपनाना चाहिए.
लखमा ने अपने मुखिया भूपेश बघेल की नीतियो की तारीफ करते हुए कहा कि नरवा घरवा योजना, धान खरीदी नीति और साथ में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने बढ़ाने का श्रेय भी सीएम भूपेश बघेल की नीतियों को दिया.
बीजेपी का पलटवार
इधर ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. इस मुद्दे पर धमतरी के भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि कांग्रेस को दिल्ली में भाजपा की हार की जगह उन 63 सीटों की चिंता करनी चाहिए जहां उनकी जामनत जब्त हो गई. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के एक साल में ही माली हालत चरमरा गई है. पवार ने कहा कि अगर भूपेश बघेल सच में छत्तीसगढ़ी परंपराओं के हितैषी है तो उन्हें अमेरिका में सूटबूट की जगह धोती कुर्ती पहनना चाहिए था, जिससे हमारी संस्कृति का सम्मान बढ़ता. बघेल सूट-बूट पहन कर जार्ज बुश या डोनाल्ड ट्रंप नहीं बन सकते हैं.
