रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में एक महिला डॉक्टर (Doctor) को बंधक बनाकर रेप (Rape) और ब्लैकमेल करने का जुर्म (Crime) पुलिस (Police) ने दर्ज किया है. आरोपी खुद को महिला डॉक्टर का प्रेमी बता रहा है. आरोपी ने डॉक्टर को अपने झांसे में लिया और बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. महिला डॉक्टर का आरोप है कि उस शख्स ने रेप का वीडियो बनाया और उस पर पति से तलाक लेने का दबाव बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आगे की जांच शुरू की.
रायपुर (Raipur) के महिला थाने में डॉक्टर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता होम्योपैथिक की डॉक्टर है. उनका कहना है कि आरोपी दिनेश सिंह कुशवाहा उन्हें अपने झांसे में ले लिया. इसके बाद एक दिन पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया और रेप का वीडियो भी बना लिया. आरोपी वो वीडियो दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता था. आरोपी के दबाव के कारण पीड़िता ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी भी लगा दी, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा. इससे तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बिजनेस में इन्वेस्ट का लालच
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी दिनेश सिंह कुशवाहा ने महिला चिकित्सक के सामने खुद को बड़ा आदमी बताते हुए महिला चिकित्सक के लिए हॉस्पिटल सेक्टर में निवेश करने की बात कह कर झांसा दिया था और इसी बहाने नजदीकियां बढ़ाई थी. इसके बाद अपना घर दिखाने के बहाने ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बनाया और रेप किया. इसके साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी उस वीडियो के बहाने ब्लैकमेल कर रहा था कि महिला चिकित्सक अपने पति से तलाक ले ले.
