रायपुर, 18 फरवरी 2020
लोक निर्माण एवं गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को नवा रायपुर के सेक्टर-24 में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा अध्यक्ष निवास और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। श्री साहू ने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने आवास के साथ-साथ सड़क निर्माण और बाउंड्री वाल का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सेक्टर 24 में आवासो के प्लिंथ एरिया का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता श्री डी.के. अग्रवाल एवं मुख्य अभियंता श्री एस.के. शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
