रायपुर : राष्ट्रीय कृषि मेले में किसान सीखेंगे ग्राफ्टेड पौधे तैयार करने की तकनीक

रायपुर, 19 फरवरी 2020

राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन आगामी 23 फरवरी से किया जा रहा है। फल-सब्जी मंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में प्रदर्शित सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे आकर्षण के केन्द्र होंगे। मेले में किसान ग्राफ्टेड पौधों से खेती एवं पौध तैयार करने की तकनीक भी सीख सकेंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैगन, टमाटर, आलू, मिर्च एवं अन्य ग्राफ्टेड सब्जियों में विशेष गुण होने के कारण इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। मेले में आयोजित पौधों की बडिंग-ग्राफ्टिंग का जीवंत प्रदर्शनी लगेगा। प्रदर्शनी का अवलोकन एवं विक्रय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक किया जा सकेगा। ग्राफ्टेड सब्जियों के पौधे उद्यानिकी विभाग के स्टाल तथा निजी स्टालों से प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *