रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। उक्त सत्र में वर्ष 2020-21 के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। ज्ञात हो कि बजट सत्र विधानसभा का सबसे महत्वपूर्ण सत्र होता है। उक्त सत्र में ही प्रदेश में जारी योजनाओं के लिए व्यय करने के लिए राशि आबंटित की जाती है। विधानसभा सत्र के मद्देनजर डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर सहित समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से
