बेटे ने दी अवैध संबंध की पोल खोलने की धमकी…तो माँ ने बेटे को सुला दिया मौत की नींद

हैदराबाद. पिता को अवैध संबंध की जानकारी देने की धमकी देने पर एक मां ने अपने नौ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या की जांच कर रही पुलिस ने शक के आधार पर जब मां से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के नलगोंडा जिले में पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में एक नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चे की तौलिए की मदद से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के मामले की जांच आगे बढ़ाई और घर के सदस्यों से पूछताछ की तो मां पर हत्या का शक हुआ.

पुलिस ने जांच में पाया कि महिला का पति बोरवेल करने वाली कंपनी में काम करता है और अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है. पुलिस ने बताया कि पति ने ही उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं. पुलिस ने इस संबंध में जब महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बेटे को इस बात की जानकारी लग गई थी और वह पिता को इसके बारे में बताने की धमकी दे रहा था. इस बात से नाराज महिला ने तौलिए की मदद से बेटे की गलाघोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *