विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाएगा भाजपा का इतिहास

दिल्ली। भाजपा का देश की राजनीति में चमत्कारिक उभार न सिर्फ देश के विश्लेषकों के लिए शोध का विषय है बल्कि अब विदेशी यूनिवर्सिटी में भाजपा के बारे में पढ़ाया जाएगा।
अब इंडोनेशिया की नेशनल यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और वर्तमान पर पढ़ाई कराई जाएगी। लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी : अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अब इंडोनेशिया नेशनल यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

दरअसल, देेेश के दो आम चुनाव में भाजपा की लगातार दो बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि बढ़ रही है। यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ने बताया कि इंडोनेशिया के लोग भारत के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं और इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को समझना महत्वपूर्ण है। इसलिए हम भाजपा का अध्ययन करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *