रायपुर : आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का कार्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित

रायपुर, 28 फरवरी 2020

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का कार्यालय 17 फरवरी 2020 से पुरखौती मुक्तांगन के समीप स्थित संस्थान के नवीन भवन सेक्टर-24 अटलनगर नवा रायपुर में संचालित हो रहा है।
सहायक संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सभी शासकीय, अर्द्ध-शासकीय पत्र व्यवहार, कार्यालय-संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान पुरखौती मुक्तांगन के समीप सेक्टर 24 नवा रायपुर अटलनगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ पिन-493661 के पते पर भेजने की सूचना दी है।     पूर्व में यह कार्यालय सेक्टर-4, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में संचालित हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *