रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

रायपुर, 29 फरवरी 2020

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 01 मार्च को पूर्वान्ह 10ः50 बजे राजभवन से प्रस्थान कर 11ः10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगी और वहां से 11ः40 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12ः35 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगी। राज्यपाल 02 मार्च को प्रातः 9ः50 बजे गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सुश्री उइके वहां से 11ः00 बजे प्रस्थान कर 11ः05 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगी और वहां से 11ः15 बजे रवाना होकर दोपहर 12ः00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *