बलौदाबाजार : गिरौदपुरी निवेश क्षेत्र की वर्तमान भूमि उपयोग का प्रकाशन 13 मार्च को

बलौदाबाजार, 2 मार्च 2020

नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा कसडोल तहसील के ग्राम गिरौदपुरी की वर्तमान भूमि उपयोग मानचित्र एवं रजिस्टर का प्रकाशन 13 मार्च को किया जायेगा। छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 15 की उपधारा 1 के उपबन्धों के अंतर्गत इसका प्रकाशन किया जायेगा। प्रकाशित दस्तावेज की प्रति गिरौदपुरी के ग्राम पंचायत भवन, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कसडोल तथा बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित नगर तथा ग्राम निवेश दफ्तर में कार्यालयीन दिवसों में इसका अवलोकन किया जा सकता है। प्रकाशन तिथि के 30 दिवस के भीतर आम जनता इस संबंध में आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *