रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया : घायलों के उचित उपचार के दिए निर्देश

रायपुर, 02 मार्च 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के रायकोट के पास हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस घटना में घायलों के उचित उपचार और हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सोमवार सुबह गीदम मार्ग पर रायकोट के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई। वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए, जिनका उपचार डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *