रायपुर, 05 मार्च 2020
राज्य शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम मर्रा में नलजल प्रदाय योजना के लिए 54 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किये गये है। ग्राम मर्रा में पेयजल प्रदाय करने नलजल योजना की आवश्यकता थी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन से प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इंद्रावती भवन नवा रायपुर को नलजल योजना का निर्माण कार्य कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
