विधायकों के वेतन और इन सुविधाओं के लिए मिलेंगे 8 लाख रुपए…सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार के बजट पर चर्चा के दौरान विधायकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान करते हुए कहा है कि विधायकों वेतन और रेलवे कूपन अन्य सेवाओं के लिए 8 लाख रुपए भुगतान किए जाएंगे। बता दें इससे पहले इन सुविधाओं के लिए विधायकों को 4 लाखा रुपए ही दिए जाते थे। विधायकों को बोर्डिंग के लिए विशेष सुविधा होटल में रुकने की व्यवस्था होगी ।

उन्होंने आगे ऐलान करते हुए कहा है कि भूतपूर्व विधायकों को लेकर पेंशन 20 हजार से बढाकर 35 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगी। भूतपूर्व विधायकों को अब 2 लाख की बजाए 4 लाख तक सुविधाएं मिलेंगी। कुटुंभ पेंशन की राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *