जनसंपर्क विभाग में कई अफसरों के तबादले….

ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर अधिकांश अधिकारी रायपुर वापस लौटे…

राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर किये गये हैं।

संयुक्त संचालक विपिन किशोर तिग्गा को रायपुर से अंबिकापुर भेजा गया है, वहीं संयुक्त संचालक आलोक देव को सरगुजा से वापस रायपुर बुला लिया गया है। डीएस कुशराम की भी जगदलपुर से रायपुर वापसी हो गयी है।

डिप्टी डायरेक्टर भगवती कुमार सिंह को जगदलपुर से रायपुर, उषा किरण बड़ाईक को रायगढ़ से राजनांदगांव, सहायक संचालक चंद्रशेखर कश्यप की रायपुर से जगदलपुर, नसीम अहमद खान की जय़पुर से रायपुर और सहायक जनसंपर्क अधिकारी को रायगढ़ से जशपुर भेजा गयाहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *