रायपुर : कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निदेशन में जिले में अमानक खाद, बीज की अवैध बिक्री रोकने कृषि विभाग द्वारा टीम बनाकर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। उप संचालक कृषि श्री आर.एल.खरे ने बताया कि रायपुर के रावाभांठा भनपुरी स्थित यूनाइटेड फास्फोटस लिमिटेड की जांच में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त फर्म के पास बीज का लायसेंस है किन्तु जांच में कीटनाशी, नींदानाशी पाया गया जबकि नियमानुसार कीटनाशी और बीज की दुकान एक स्थान पर अनुमति नही दी जाती है।

टीम द्वारा फर्म की जाच के दौरान निर्माण का प्रदर्शन, स्कंध का संधारण उचित तरीके से करते नही पाया गया। टीम द्वारा कीटनाशक पदार्थो के सैम्पल लेकर प्रयोगशाला भेजा रहा है। कीटनाशी गुण नियंत्रण के तहत फर्म को नोटिस जारी किया गया।
