रायपुर : बीजापुर को कृषि और जलसंसाधन सेक्टर में देशभर के आंकाक्षी जिलों में तीसरा स्थान

नीति आयोग ने जारी की जनवरी माह की डेल्टा रेंकिंग

रायपुर 6 मार्च 2020

छत्तीसगढ़ का आकांक्षी जिला बीजापुर कृषि और जल संसाधन सेक्टर में उल्लेखनीय कार्य के लिए देशभर के आकांक्षी जिलों में शीर्ष में रहते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। नीति आयोग द्वारा जनवरी माह की जारी डेल्टा रेंकिंग में बीजापुर तीसरे स्थान पर है।
भारत सरकार के नीति आयोग ने जनवरी माह में देश भर के आकांक्षी जिलों में   कृषि और जलसंसाधन के क्षेत्र में सतत विकास के लिए किए गए कार्यों में छत्तीसढ़ के बीजापुर जिले के कार्यों को बेहतर कार्य माना है। बीजापुर जिला को आयोग द्वारा जारी डेल्टा रेंकिंग में तीसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर मिजोरम का मामित, दूसरे स्थान, चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमशः झारखंड का हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहर जिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *