बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर:  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मरने वाले मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले हथौड़ी के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांटी थाना क्षेत्र में NH-28 पर स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस भयानक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे में मरने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि 24 घंटे में यह देश में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के तुमकुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

बेंगलुरू-मेंगलुरू नेशनल हाइवे पर पहले तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। फिर दूसरे कार से टकराने की वजह से ये भीषण हादसा हुआ। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ब्रीजा कार में चार यात्री धर्मस्‍थल की ओर जा रहे थे,  किन्तु उनकी एक टवेरा से टक्‍कर हो गई। टवेरा कार होसुर होते हुए बेंगलुरू जा रही थी। टवेरा कार के यात्री तमिलनाडु के रहने वाले बताए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *