कई राज पर से उठेगा पर्दा…….Yes Bank संस्थापक के घर ईडी का छापा

मुंबई।  शुक्रवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के पश्चिमी मुंबई में उनके समुद्र महल स्थित आवास पर छापा मारा है। राणा कपूर के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। संदिग्ध दस्तावेज मिलते ही ईडी की टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ईडी की ये कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है।

केंद्रीय एजेंसी राणा कपूर की भूमिका एक कारपोरेट इकाई को ऋण के वितरण और उसके बाद कथित रूप से कथित कमबैक के संबंध में जांच कर रही है जो कथित तौर पर उसकी पत्नी के खातों में प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य कथित अनियमितताएं भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि राणा कपूर के खिलाफ मामला डीएचएफएल जांच से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि बैंक ने कंपनी को कथित तौर पर एनपीए करार दिया था। इससे पहले रिजर्व बैंक ने गुरुवार को यस बैंक के बोर्ड को भंग करते हुए ग्राहकों द्वारा खातों से 50,000 रुपये प्रति माह से ज्यादा निकासी पर रोक लगा दी थी।

यस बैंक अगस्त, 2018 से संकट में है। उस समय रिजर्व बैंक ने बैंक के संचालन और ऋण से जुड़ी खामियों की वजह से तत्कालीन प्रमुख राणा कपूर को 31 जनवरी, 2019 तक पद छोड़ने को कहा था। उनके उत्तराधिकारी रवनीत गिल के नेतृत्व में बैंक ने संकटग्रस्त रिणों का की सूचना प्रकाशित की। बैंक को मार्च, 2019 की तिमाही में पहली बार घाटा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *