रायपुर : राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबाल टीम को राष्ट्रीय विजेता बनने पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 08 मार्च 2020

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबाल टीम को राष्ट्रीय विजेता बनने पर बधाई दी है। छत्तीसगढ़ की टीम ने मध्य गोवा में आयोजित राष्ट्रीय इनक्लुसन (डायवरसिटी) फुटबॉल कप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है। राज्यपाल ने कहा है कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है फुटबाल जैसे खेल में प्रदेश की महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। मैं टीम में शामिल समस्त खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *