बनारसी अंदाज में करें इस होली में मेहमानों का स्वागत, खिलाएं चूड़ा मटर… जानें रेसिपी

होली के त्योहार पर कई लोग एक दूसरे के घर होली मिलन के लिए जाते हैं. ऐसे में ज़्यादातर लोग चाहते हैं कि मेहमानों के सामने हर बार कुछ नया पेश किया जाए ताकि जायका तो बढ़े ही साथ ही पाककला के हुनर को मेहमानों की वाहवाही भी मिले. क्यों न इस होली आप मेहमानों का स्वागत बनारसी स्नैक चूड़ा मटर से करते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

सामग्री:
चूड़ा: 160 ग्राम (करीब 2 कप)
हरी मटर:1 कप

बारीक कटा धनिया: 4 बड़ी चम्मच
काजू : 10
हरी मिर्च . 1अदरक: आधा इंच
तेल . 2 बड़ी चम्मच
नींबू . 1
हींग . 1/2 चुटकी
जीरा . 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला: 1/2 छोटी चम्मच

काली मिर्च: 1/2 छोटी चम्मच
चीनी: 1 छोटी चम्मच
नमक: स्वादानुसार

चूड़ा मटर बनाने का तरीका:

चूड़ा मटर नमकीन बनाने के लिए सबसे 2 कप चावल चूड़ा लेकर चूड़े को पानी से कम से कम दो बार धो कर अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह अच्छे से फूल जाए.
अब एक कढ़ाई में 2 चमचा सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें. इसके बाद जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें काजू डालकर कम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और फिर इसे कढ़ाई से बाहर एक बर्तन में निकाल लें.

अब इस तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 इंच अदरक, 1 हरी मिर्च और 1/2 पिंच हींग डालें और मद्धम आंच पर भुनें. फिर इसमें 1 कप हरी मटर और 1/4 कप पानी डाल दें और इसे ढंक दें. 5 मिनट बाद ढ़क्कन खोलकर चेक करें कि मटर गल गई है या नहीं. अगर मटर नहीं गली है तो इसे थोड़ी देर और ढककर पकाएं

इसके बाद इसमें 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला ,1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च और चूड़ा डालकर हलके हाथ से चमचे को चलाते हुए पकाएं. जब यह थोड़ा पक जाए तो इसमें बारीक कटी हरी धनिया, नींबू का रस और काजू डालकर मिक्स कर लें.

लीजिए होली पर मेहमानों के सामने सर्व करने के लिए आपका बनारसी स्नैक चूड़ा मटर एकदम रेडी हो चुका है, इसे एक प्लेट में निकाल लें आर ड्राई फ्रूट्स और धनिया, नींबू से गार्निश कर सर्व करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *