मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जाएंगे नई दिल्ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को दिल्ली जाएंगे. रायपुर से सुबह 10.50 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे.

मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. नई दिल्ली में भूपेश पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं.

बता दें कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है. अब वो बीजेपी में शामिल हो सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *