राजनांदगांव 11 मार्च 2020
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेण्ड्री राजनांदगांव में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संस्था में पंजीकृत व्यवसाय सेक्टर ऑटोमोबाईल के टेैक्सी ड्राईवर कोर्स में प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाना है। इसके लिए इच्छुक हितग्राही 20 मार्च 2020 तक संस्था में अपना नाम योजना प्रभारी के पास पंजीयन करा सकते हैं। हितग्राही आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता, अवधि एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में संस्था से संपर्क कर सकते हैं।
