मुंगेली : जिले का प्रथम शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल दाऊपारा में सीबीएसई पैटर्न पर कक्षा 1 पहली से 12 वीं तक की होगी पढ़ाई : प्रवेश प्रारंभ

मुंगेली 11 मार्च 2020

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले का प्रथम शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल जिला मुख्यालय स्थित दाऊपारा में प्रारंभ हो गया है। जहां सीबीएसई पेटर्न पर कक्षा 1 पहली से 12 वीं तक की पढ़ाई होगी । इस हेतु निःशुल्क प्रवेश हेतु पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पंजीयन हेतु दाऊपारा के अंद्रेव्स ( ंदकतमूे ) वार्ड स्थित शासकीय इंग्लिश मिडियम प्रायमरी स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को इंग्लिस मिडियम में शिक्षा देने के लिए जिले का प्रथम शासकीय हायर सेकेण्डी इंग्लिश मिडियम स्कूल दाऊपारा मे प्रारंभ किया गया है। इस इंग्लिस मिडियम स्कूल मे कक्षा 1 पहली से लेकर 12 तक की  शिक्षा सीबीएससी पेर्टन पर दी जाएगी । उन्होने बताया कि इस इंग्लिश मिडियम स्कूल में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क किताबें, गणवेश और निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रवेशित छात्र-छात्राओें के लिए डिजिटलाराइड क्लास रूम और उत्तम संक्राय होगें । विषय-विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा दी जाएगी । इसके अलावा इंग्लिश मिडियम स्कूल मे बच्चो के लिए साइस लाइब्रेरी भी होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *