भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
आमने-सामने
- कुल मैच : 84
- भारत जीता : 35
- दक्षिण अफ्रीका जीता :46
- टाई : 03
- 51 मैच भारत में दोनों टीमों ने अब तक खेले हैं जिसमें से भारत ने 27 और दक्षिण अफ्रीका ने 21 जीते हैं। तीन टाई रहे हैं
- 01 बार दोनों टीमें धर्मशाला में वनडे मुकाबले में आमने-सामने होंगी
- 04 मैच भारत ने इस मैदान पर खेले हैं जिसमें दो जीते और दो हारे हैं
- 03 मैच इस मैदान पर बाद में खेलने वाली टीमों ने चार में से जीते हैं
- विराट एंड कंपनी गुरुवार को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो वह न्यूजीलैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को वन-डे सीरीज में 0-3 से और टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। टीम ने टी-20 सीरीज 5-0 से जीती।
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे और बारिश की आशंका के बीच शुरू हो रही सीरीज के लिए भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी से कप्तान कोहली को बेहतर विकल्प मिलेंगे। पंड्या ने पिछला वनडे अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था।
उनका पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल सितंबर में बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबला था। पांड्या ने डीवाई पाटिल कप में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी की है।
-
धवन की वापसी से शीर्षक्रम हुआ मजबूत
शिखर धवन – फोटो : सोशल मीडिया
