राष्ट्रीय राजमार्ग – 53 में कुम्हारी ओव्हर ब्रिज निर्माण हेतु गडर लॉचिंग के कार्य के लिए दिनांक 13.03.2020 से दिनांक 30.03.2020 तक रात्रि 01.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक, दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रवेश पूर्णताः प्रतिबंधित रहेगा, एवं यात्री वाहनो को जैसे बस, टैक्सी, कार को सिरसा गेट चौक से डायर्वट कर मोतीपुर मार्ग से अम्लेश्वर होते हुए रायपुर की ओर डायर्वट किया जायेगा। गडर लॉचिंग के समय मध्य एवं भारी वाहनो को निम्न स्थानों पर रोका जायेगा: –
01. बाफना टोल प्लाजा – राजनांदगांव से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनो को।
02. गुरूद्वारा चौक – दुर्ग से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनो को।
03. मुर्गा चौक – प्लांट एवं सेक्टर एरिया से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनो को।
04. डबरापारा – हथखोज/छावनी से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनो को।
05. सिरसा गेट से उम्दा रोड़ – ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनो को।
06. अहिवारा मोड – अहिवारा रोड़ से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनो को।
07. रॉयल खालसा – चरोदा से आने वाले समस्त वाहनो को।
अपील
यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिको से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए दिये गए समय पर परिवहन न करें यदि आवश्यक हो तो सिरसा गेट से डायर्वट रोड का प्रयोग करे।
