डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगाँव के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ी में दर्शन के लिए बनाये आधुनिक रोपवे का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन। साथ ही माँ बलेश्वरी का दर्शन कर पूजा पाठ कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली का कामना किये।
डोंगरगढ़ में पहाड़ो में बसी माँ बम्लेश्वरी देवी का दर्शन के लिए बनाया गया आधुनिक रोपवे का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इस रोपवे में 1300 मीटर ओस्ट्रेलिया का रोपवे लगा है। साथ ही 14 ट्रालियां लगाई गई है। एक ट्राली में अधिकतम 6 लोगो की बैठने की सुविधा और एक घंटे में 500 दर्शनार्थी आवाजाही करेगा। आधुनिक रोपवे का निर्माण में 10 कऱोड रुपये खर्च कर बनाया गया। जिसे पूरा होने में चार साल लग गए। 650 मीटर की चढ़ाई मात्र 3 मिनट में तय होगी। नए रोपवे मंदिर के पट बन्द होने के बाद ही बंद होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक रोपवे का निर्माण होने से आम श्रद्धालुओ को सुविधा होगी। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जिला प्रभारी मंत्री सहित विधयाक गण मौजूद रहे।
राजनांदगाँव से सन्नी वर्मा की रिपोर्ट।
