राज्यस्तरीय समिति द्वारा ‘कोरोना अलर्ट’ चिन्हांकित की गई फेक न्यूज

रायपुर, 15 मार्च, 2020। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय फेक न्यूज नियंत्रण एवं विशेष माॅनिटरिंग सेल ने ‘कोरोना अलर्ट’ फेक न्यूज को संज्ञान में लेकर व्यापक जनहित में अहितकारी मानते हुए ऐसी खबर के प्रकाशन, प्रसारण, अग्रेषण आदि से बचने हेतु सलाह दी गई है। रायपुर कलेक्टर ने पुष्टि की है कि ‘कोरोना अलर्ट’ खबर पूरी तरह फेक है, भ्रामक है,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया से अपील है कि इस फेक खबर को न दिखाए न प्रसार करे।
शिकायतकर्ता को कहीं दिक्कत होती है तो वह राज्यस्तरीय समिति के ई-मेल
आई.डी. fakenews.shikayat@gmail.com पर शिकायत भेज सकते हैं। आवश्यकतानुसार माॅनीटरिंग सेल आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की पहल भी करेगी।
-0-
उमेश मिश्र,
सदस्य सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *