रायपुर : मंत्री श्रीमती भेंड़िया 16 मार्च को दिव्यांगजनों को देंगी उत्थान सब्सिडी के चेक रू ऋण के पूरा भुगतान पर दिव्यांगजन को मिलेगी छूट की राशि

रायपुर, 15 मार्च 2020

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 16 मार्च को अपने निवास स्थान पर दिव्यांगजन को उत्थान सब्सिडी का चेक प्रदान करेंगी। उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम ने छह जिलों के 81 दिव्यांगजनों द्वारा ऋण का पूरा भुगतान करने पर उन्हें 6 लाख 46 हजार रूपए की छूट स्वीकृत की है। यह छूट दिव्यांगजनों को उत्थान सब्सिडी योजना के तहत प्रदान की गई है। इनमें जशपुर जिले के 51, कबीरधाम जिले के 19, मुंगेली जिले के 4, रायपुर जिले के 4, सुकमा जिले के 2 और गरियाबंद जिले के एक दिव्यांग शामिल है। श्रीमती भेंड़िया इनमें से प्रतीकात्मक रूप से कुछ दिव्यांगजन को सब्सिडी का चेक देंगी।
निगम द्वारा दिव्यांगजनों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत किया जाता है। नियमित ऋण पटाने वाले हितग्राहियों को पूर्ण अदायगी के बाद उनके द्वारा पटाई गई मूलधन एवं ब्याज की राशि से ब्याज की राशि का 25 प्रतिशत उत्थान सब्सिडी के रूप में प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *