रायपुर। कोरोना वायरस के चलते छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन आज एक दिन के लिए विधानसभा की बैठक बुलाई गई है. होली अवकाश के बाद आज विधानसभा की पहली कार्यवाही है. प्रश्नकाल में राजस्व मंत्री और आदिमजाति कल्याण मंत्री से जुड़े सवाल होंगे. ध्यानाकर्षण के जरिए बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर और नारायण चंदेल सड़क हादसों में बढ़ोतरी का मामला उठाएंगे. अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी.
बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार ने 17 से 25 मार्च तक कार्यवाही स्थगित करने के प्रस्ताव पर आधिकारिक तौर पर विधानसभा अध्यक्ष सदन में घोषणा करेंगे.
बता दें कि प्रदेश भर में कोरोना वायरस की वजह से शासकीय कार्यक्रम आयोजन को टाल दिया गया है. इसके साथ ही राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों, जिम, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क, सार्वजनिक जगहों को एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक बंद किए जाने का भी निर्देश दिया है.
