मुंगेली : स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान परिसर स्थित अनुपयोगी भूमि को बना रही है आय का जरिया

मुंगेली 16 मार्च 2020

जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झझपुरी कला में गठित स्वसहायता समूह के महिलाएं महिलाएं गौठान परिसर स्थित अनुपयोगी भूमि में गीष्मकालीन मक्का, भिडी, टमाटर, लालभाजी, भाटा और धनियां की खेती कर उसे आय का जरिया बना रही है। महिला स्वसहायता समूह के महिलाओं ने बताया कि राज्यशासन के निर्देशो के अनुरूप कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के द्वारा राज्यशासन की महत्वाकाक्षी योजना नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी के तहत ग्राम मे गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान में मवोशियों के लिए चारा-पानी सेड़ आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गौठान परिसर मे स्थित अनुपयोगी भूमि को महिला स्वसहायता महिलाओं को उपलब्ध कराई गई है। गौठान परिसर में स्थित अनुपयोगी भूमि को उनके द्वारा समतली करण कर भूूमि में गीष्मकालीन मक्का, भिडी, टमाटर, लालभाजी, भाटा और धनियां की खेती कर उसे आय का जरिया बना रही है। उन्होने ने बताया कि राज्यशासन की द्वारा महिलाओं के लिए संचालित यहां  महात्वाकाक्षी योजना उनके लिए उपयोगी और सार्थक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *