बस्तर| छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक दिन के नवजात के बेचे जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि एक गिरोह सक्रिय है, जो बच्चों की सौदेबाजी करता है. पुलिस ने नवजात की सौदेबाजी में 2 महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. इस मामले में बस्तर के चपका स्वास्थ्य केन्द्र में काम करने वाले एएनएम को को भी हिरासत में लिया गया है. बस्तर के एएसपी संजय महादेवा के मुताबिक शहर के मोतीतालाब पारा में रहने वाले एक शख्स को ऐसी जानकारी मिली थी कि कुछ लोग मिलकर एक नवजात बच्ची का सौदा करने वाले हैं. पुलिस के पास जैसे ही इसकी जानकारी मिली उसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला पुलिस को सिविल ड्रेस में उस इलाके में तैनात किया, जिस जगह से ये जानकारी सामने आ रही थी.
छत्तीसगढ़ में बच्चा बेचने का गिरोह सक्रिय, 1 नवजात का सौदा करते 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार
