BREAKING पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओएसडी ओपी गुप्ता के विरुद्ध अनाचार की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली लड़की और परिजन बरामद..

रायपुर,18 मार्च 2020। बीते चार मार्च से लापता किशोरी जिसने कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओएसडी ओ पी गुप्ता के विरुद्ध अनाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसे लेकर NPG को यह खबर मिली है कि किशोरी और उसके माता पिता को लेकर पुलिस को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।
पुलिस टीम तड़के चार बजे के आसपास जिस जगह किशोरी और उसके माता पिता मौजूद हैं, वहाँ पहुँच गई और उसे दस्तयाब कर लिया।छत्तीसगढ़ लगे उड़ीसा के चर्चित शहर के से क़रीब दो सौ किलोमीटर दूर गाँव में किशोरी और उसके परिजनों बरामद हुए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी और उसके माता पिता को इनोवा में ले ज़ाया गया था, और पूरे मामले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीते कार्यकाल में जीते एक स्थानीय नेता का नाम भी सामने आया है, जिसकी भुमिका की जाँच पुलिस कर रही है।
पुलिस को इस मामले में एक व्यवसायी की भी तलाश है जिसे लेकर सूचनाएँ हैं कि वह भी घटना के बाद छत्तीसगढ़ सटे किसी प्रदेश में छूपा हुआ है।
हालाँकि इस पूरे मसले में पुलिस ने कोई औपचारिक पुष्टि या कि घोषणा या कि जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *