रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को मिलने वाली एक्सग्रेशिया राशि को 3 लाख से बढ़ाकर किया 20 लाख रूपए

राज्य सरकार के गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 18 मार्च 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर नक्सल हिंसा में राज्य पुलिस बल और केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दी गई है। पहले शहीद जवानों के परिजनों को 3 लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दी जाती थी।

राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाईड लाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में राज्य पुलिस बल, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *