योजना के लिए दस करोड़ का बजट प्रावधान
रायपुर 18 मार्च 2020
राज्य सरकार प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को उनके घर पर ही विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘ प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान इस नई योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत नगरीय प्रशासन, राजस्व, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की सौ से अधिक सेवाओं का लाभ नागरिकों को उनके घर पर मितान के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए दस करोड़ रूपए का बजट प्रावधान भी किया गया है।
